कई फिल्ममेकर्स ने गुड्डू पंडित करने से मना किया था , अली फजल का खुलासा; कहा- शुरुआत में शो को लेकर डरा हुआ था

अभिनेता अली फजल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज राख की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं वो मिर्जापुर: द मूवी में एक बार फिर गुड्डू पंडित के अपने लोकप्रिय किरदार में वापस लौट रहे हैं। मिर्जापुर का गुड्डू पंडित का किरदार अली फजल के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है। अब जब मिर्जापुर फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में है, तब अली फजल ने अपने किरदार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने याद किया कि कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें यह रोल न करने की सलाह दी थी। यह नेशनल लेवल का एक्सपेरिमेंट है पीटीआई से बात करते हुए मिर्जापुर सीरीज को फिल्म में बदलने के बारे में अली फजल ने कहा कि भारत में यह पहली बार हो रहा है कि किसी शो को फिल्म में बदला जा रहा है। यह एक नेशनल लेवल का एक्सपेरिमेंट है जो हम कर रहे हैं। कहानी और किरदार सभी अच्छे हैं। हम हर प्रमोशनल चीज शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। अली ने यह भी बताया कि उन्हें हाल ही में पता चला कि 'फुकरे' के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने ही 'मिर्जापुर' के मेकर्स को उनका नाम सुझाया था। एक्टर ने याद किया कि उस समय वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे और उन्हें इस प्रोजेक्ट से दूर रहने की सलाह दी गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 10:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कई फिल्ममेकर्स ने गुड्डू पंडित करने से मना किया था , अली फजल का खुलासा; कहा- शुरुआत में शो को लेकर डरा हुआ था #Bollywood #National #AliFazal #AliFazalInMirzapur #AliFazalOnMirzapur #GudduPandit #GudduPanditInMirzapur #MirzapurTheMovie #MirzapurWebSeries #AliFazalInMirzapurWebSeries #SubahSamachar