प्रियंका और दीपिका के बाद बाफ्टा अवॉर्ड के स्टेज पर नजर आएंगी आलिया भट्ट, जानिए निभाएंगी कौन सी भूमिका?
आलिया भट्ट ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बाफ्टा अवॉर्ड में शामिल होने की बात फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने बाफ्टा के इंस्टाग्राम पेज की पोस्ट को अपनी स्टोरी पर लगाया। साथ ही लिखा, 100 प्वाइंट्स दूंगी, अगर आप मुझे यहां खोज लें। इस बाफ्टा पोस्ट में कई लोगों की फोटो हैं, जिसमें आलिया की फोटो भी शेयर की गई है। बाफ्टा में आलिया बनेंगी प्रेजेंटर ब्रिटिश एकेडमी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की। जिसके जरिए बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 79वें बाफ्टा अवार्ड्स में शामिल होंगी। वह इसमें बतौर प्रेजेंटर शामिल हो रही हैं। बाफ्टा अवॉर्ड देने की जिम्मेदारी कई अन्य कलाकारों के साथ वह भी निभाएंगी। View this post on Instagram A post shared by BAFTA (@bafta)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:45 IST
प्रियंका और दीपिका के बाद बाफ्टा अवॉर्ड के स्टेज पर नजर आएंगी आलिया भट्ट, जानिए निभाएंगी कौन सी भूमिका? #Bollywood #National #AliaBhatt #AliaBhattAtBaftaAward #BaftaAward #BaftaAwardPresenterList #BaftaAward2026 #SubahSamachar
