कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट! इस अंदाज में एयरपोर्ट पर आईं नजर; वीडियो वायरल
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई भारतीय सितारों की मौजूदगी देखने को मिलने की उम्मीद है। इनमें आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर तारा सुतारिया समेत कई अन्य भारतीय सितारे भी शामिल हो सकते हैं। इस बीच आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना भी हो गई हैं। आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैजुअल लुक में रवाना हुईं आलिया सोमवार तड़के आलिया भट्ट को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान आलिया कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने सफेद टैंक टॉप के ऊपर काले रंग का कोट पहना था, जिसे उन्होंने डेनिम जींस और बूट्स के साथ पेयर किया था। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 04:28 IST
कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट! इस अंदाज में एयरपोर्ट पर आईं नजर; वीडियो वायरल #Bollywood #National #AliaBhatt #AliaBhattInCannes #AliaBhattCannesFilmFestival #CannesFilmFestival2026 #Cannes2026 #AliaBhattCannes #AliaBhattCannes2026 #AliaBhattCannesFilmFestival2026 #AliaBhattMovie #AliaBhattCareer #SubahSamachar
