Alia Bhatt: नमस्कार… , बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने बोली हिंदी; नेटिजेंस को भाया अंदाज, बोले- आप पर गर्व है
बीती देर रात या यूं कहें कि कुछ घंटे पहले ही लंदन में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड यानी कि बाफ्टा का आयोजन हुआ। इस समारोह में कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। वहीं भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनीं। आलिया बतौर प्रेजेंटर कार्यक्रम में शामिल हुईं। आलिया का रेड कार्पेट लुक काफी छाया रहा। लेकिन अब सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है बाफ्टा में आलिया की हिंदी की। आलिया जब अवॉर्ड देने बाफ्टा के मंच पर पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में की। आलिया के इस अंदाज की अब काफी सराहना हो रही है। आलिया ने हिंदी में की अपनी स्पीच की शुरुआत आलिया भट्ट बाफ्टा के मंच पर बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने पहुंची थीं। स्टेज पर पहुंचते ही हिंदी में अपनी स्पीच की शुरुआत करके आलिया ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी हिंदी का मतलब भी बताया। आलिया ने स्टेज पर पहुंचते ही कहा, नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है। इसके बाद अपनी बात को अंग्रेजी में कहते हुए आलिया ने कहा, अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं। मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है, वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। क्योंकि फिल्में तो ढेर सारी अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं, वो है सिनेमा की भाषा। वो भाषा तो हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं। इसके बाद आलिया ने विनर का नाम घोषित किया। आलिया का ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है और लोग आलिया की हिंदुस्तानी कल्चर को दुनियाभर में फैलाने को लेकर सराहना कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by BAFTA (@bafta) यूजर्स बोले-आलिया पर गर्व है आलिया का ये वीडियो अब तेजी सेवायरल हो रहा और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के कमेंट में फैंस आलिया के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बाफ्टा जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हिंदी बोलकर आलिया ने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है। यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं और आलिया पर गर्व जता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स आलिया के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ उन्हें इंडिया की सुपरस्टार बता रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 06:05 IST
Alia Bhatt: नमस्कार… , बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने बोली हिंदी; नेटिजेंस को भाया अंदाज, बोले- आप पर गर्व है #Bollywood #National #AliaBhatt #AliaBhattInBafta #BaftaAwards #BaftaAwards2026 #AliaBhattBaftaAwards #AliaBhattBaftaRepCarpet #AliaBhattInBaftaRedCarpet #AliaBhattSpeaksHindiOnBafta #SubahSamachar
