सरकारी धन की बर्बादी: सीएम ग्रिड से बनी सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तोड़ने की तैयारी, सीवर लाइन बिछेगी

अलीगढ़ शहर में बन रहीं सीएम ग्रिड योजना से बन रहीं सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, लेकिन सीवर लाइन बिछाने के लिए उन्हें तोड़ने की तैयारी है। जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों के बीच समन्वय होता तो सरकारी धन की इस बर्बादी को रोका जा सकता था। पार्षदों का कहना है कि यह कार्य पहले भी किया जा सकता था। चौकाने वाली बात यह है कि सीएम ग्रिड से बनने वाली सड़कों का निर्माण मार्च में पूरा होगा और अप्रैल माह में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होना है। अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि सड़क निर्माण से पहले सीवर लाइन बिछाई जानी थी, लेकिन इसके लिए शासन से बजट नहीं मिला। सीवरेज योजना के तहत जल निगम सिविल लाइन क्षेत्र के 16 वार्डों में सीवर लाइन के पाइप बिछाने का कार्य शुरू करेगा। हालांकि जल निगम का दावा है कि सीएम ग्रिड की सड़कों पर पेंच लेस पाइप लाइन बिछाई जाएगी, इसके लिए हर 40 मीटर की दूरी पर मैनहोल बनाएं जाएंगे। सड़क काट दूसरे मैनहोल तक फिर पेंचलेस करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इसमें टूट-फूट कम होगी। पहले चरण सिविल लाइन क्षेत्र में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई की मंजूरी मिली है। शासन को 658 करोड़ रुपये का डीपीआर भेजा गया है। धन जारी होते ही अप्रैल माह से कार्य शुरू होगा। सीएम ग्रिड सड़कों पर पेंच लेस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जरूरत के हिसाब से 40 मीटर पर मैनहोल बनाएं जाएंगे। इसके लिए सड़क को काटा जाएगा।-सुनील कुमार, एक्सईएन, जल निगम सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों को किसी भी सूरत में सीवर पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ने नहीं दिया जाएगा। फुटपाथ से कार्यदायी संस्था सीवर का पाइप लाइन लेकर जा सकती है।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त अलीगढ़ अधिकारियों की मनमानी और प्लानिंग के अभाव के कारण जनता के धन की लूट खसोट हो रही है। दो साल से बन रही सीएम ग्रिड योजना की सड़क अब बन कर तैयार होने वाली है। उससे पहले उसे तोड़ कर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई जा रही है।-आगा युनूस, कांग्रेस नेता नगर निगम में जनता के पैसे की खुली लूट हो रही है। धन को ठिकाने लगाने के लिए अधिकारी मनमानी पूर्वक कार्य कर रहे है। सड़क बनने के बाद सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए फिर से तोड़फोड़ होगी। यह पैसे की बर्बादी है।-कुलदीप पांडेय, पार्षद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 15:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सरकारी धन की बर्बादी: सीएम ग्रिड से बनी सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तोड़ने की तैयारी, सीवर लाइन बिछेगी #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #CmGridRoadProject #SewerLines #AligarhNews #StpPlant #SubahSamachar