School Closed: डीएम का आया आदेश, आज से पांच दिन तक सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद, कड़ाई से पालन को कहा

अलीगढ़ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के सभी स्कूलों में 30 मई तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश 27 मई 2026 से 30 मई 2026 तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। 31 मई का रविवार है, इस तरह से स्कूल पांच दिन बंद रहेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक यह आदेश जनपद में संचालित सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से प्रभावी होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य सभी बोर्डों के कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यालय शामिल हैं। प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि छुट्टी की इस अवधि में विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। किसी भी प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक या खेलकूद गतिविधि के लिए छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर में नहीं बुलाया जाएगा। यदि विद्यालय प्रबंधन चाहे, तो पाठ्यक्रम को सुचारू रखने के लिए इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकता है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के समस्त शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन कर स्कूल खोलने वाले संस्थानों के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




School Closed: डीएम का आया आदेश, आज से पांच दिन तक सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद, कड़ाई से पालन को कहा #CityStates #Aligarh #SchoolClosed #DmOrderForSchool #HeatWave #UpBoard #CbseBoard #IcseBoard #AvinashKumarIas #AligarhNews #SchoolHoliday #ChhuttiHai #SubahSamachar