Sonipat News: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन 2 मार्च को रोहतक में करेगा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। अशोक विहार में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बैठक कर बुढ़ापा पेंशन काटने, एमएसपी की मांग न मानने, नई आर्थिक कृषि नीति जैसी समस्याओं के खिलाफ चर्चा की। उन्होंने रोहतक में होने वाली बैठक पर भी विचार किया। इस दौरान संगठन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार बुजुर्गों की पेंशन काटती है तो इससे यह सिद्ध होता है कि सरकार बुजुर्गों के सम्मान पर हमला कर रही है। इसके खिलाफ ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन 2 मार्च को रोहतक में बैठक करने जा रहा है। जिसमें सरकार के इस पेंशन विरोधी कदम के खिलाफ बड़ा फैसला लिया जाएगा। बैठक में स्मार्ट मीटर, बिजली बिल, बिल विधेयक जैसे जन विरोधी कदमों के खिलाफ फैसला लिया गया और आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, ईश्वर सिंह राठी, जयकरण, बलबीर सैनी, बिशंबर, नफे सिंह मलिक, धर्मवीर, हंसराज राणा भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 16:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन 2 मार्च को रोहतक में करेगा बैठक #AllIndiaKisanKhetMazdoorSangathanWillHoldAMeetingInRohtakOnMarch2. #SubahSamachar