Ayodhya News: लापरवाही से ऑपरेशन का आरोप, सीएमओ ने बैठाई जांच
दीर्घायु हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप, सीएमओ ने जांच समिति गठित कीअयोध्या। सोहावल स्थित दीर्घायु हॉस्पिटल में लापरवाही पूर्ण ऑपरेशन का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को पांच कार्यदिवस के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।रौनाही निवासी पवन कुमार गुप्ता ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मूत्र संबंधी समस्या के कारण उन्हें दीर्घायु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने पहले दवा से इलाज का सुझाव दिया, फिर ऑपरेशन से पूर्ण ठीक होने का भरोसा दिलाया। 16 मई 2026 को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और 17 मई को ऑपरेशन हुआ। इसके लिए उनसे लगभग 70,000 रुपये लिए गए। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और लगातार पेशाब रिसने की समस्या होने लगी, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। शिकायत करने पर उन्हें अस्पताल से भगा दिया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पवन कुमार गुप्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी पी.सी. भारती जांच समिति में हैं। जिला चिकित्सालय के सर्जन अमरेंद्र कुमार सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन के फिजिशियन विकास सिंह भी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच आख्या मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 18:52 IST
Ayodhya News: लापरवाही से ऑपरेशन का आरोप, सीएमओ ने बैठाई जांच #AllegationOfNegligenceDuringSurgery;CMOOrdersAnInquiry #SubahSamachar
