Sonipat News: करनाल के निजी गुरुकुल में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
गन्नौर। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र के साथ करनाल स्थित निजी गुरुकुल में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने थाना गन्नौर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि गुरुकुल संचालक ने बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई की जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आ गए। परिजनों के अनुसार 21 अप्रैल को बच्चे का दाखिला गुरुकुल में कराया गया था। 27 अप्रैल को जब वह बच्चे से मिलने पहुंचे तो देखा कि उसे पीटा जा रहा था। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ घर ले आए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गुरुकुल संचालक ने बच्चे को धमकाया भी था। मामले को लेकर परिजनों में रोष है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि थाना गन्नौर में शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 22:01 IST
Sonipat News: करनाल के निजी गुरुकुल में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पुलिस को दी शिकायत #AllegationsOfAssaultOnAMinorAtAPrivateGurukulInKarnal;ComplaintFiledWithPolice #SubahSamachar
