Meerut News: जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट का आरोप, सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी

- दलित कर्मचारी उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई में देरी से बढ़ा आक्रोशसंवाद न्यूज एजेंसीसरधना। नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की अनदेखी के चलते उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा ने सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। पीड़ित कर्मचारी सोनू निवासी मोहल्ला खाकरोबान नगर पालिका में स्थायी सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। बताया कि 8 अप्रैल को वह लश्कर गंज क्षेत्र में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस पर निजी कार्य कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे कालंद चुंगी चौराहे के पास रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 9 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा और आंदोलन करेगा। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट का आरोप, सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी #AllegationsOfCasteistRemarksAndAssault #WarningToStopCleaningWork #SubahSamachar