Gurugram News: फाउंडेशन और ट्रस्ट से 44.70 लाख रुपये गबन करने के आरोप
- पूर्व कर्मचारी व साथियों के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में दो प्राथमिकी दर्ज- हस्ताक्षर किए चेक के जरिए जानकारों के खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोपअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। विमर्श प्रकाशन फाउंडेशन और विचार विनिमय न्यास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पूर्व कर्मचारी पर 44.70 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। आरोप है कि कर्मचारी ने पहले से हस्ताक्षर किए हुए चेक का दुरुपयोग कर अपने व जानकारों के खातों में रकम ट्रांसफर कराई।विमर्श प्रकाशन फाउंडेशन के निदेशक विकास कपूर ने पुलिस को बताया कि तिहाड़, नई दिल्ली निवासी अंकित गुप्ता फरवरी 2022 से फाउंडेशन के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन का काम देख रहा था। दैनिक खर्चों के भुगतान के लिए कार्यालय में पहले से हस्ताक्षर किए हुए चेक रखे जाते थे। आरोप है कि अंकित ने इन चेक पर अपने और जानकारों के नाम भरकर रकम निकलवाई और कुछ राशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। उसके काम छोड़ने के बाद बैंक स्टेटमेंट की जांच में जून 2022 से अप्रैल 2026 के बीच 20,04,055 रुपये की कथित गड़बड़ी सामने आई।वहीं, विचार विनिमय न्यास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष चिदम्बर शर्मा ने बताया कि अंकित फरवरी 2022 से ट्रस्ट का बैंक व वित्तीय लेनदेन संभाल रहा था। बैंक स्टेटमेंट की जांच में 10 नवंबर 2022 से 9 फरवरी 2026 के बीच 24,66,656 रुपये के कथित गबन का पता चला। आरोप है कि वह बैंक स्टेटमेंट अपनी ईमेल आईडी पर मंगवाकर एक्सेल शीट में भी बदलाव करता था।कोट- मामले की जांच की जा रही है। चेक के माध्यम से जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनका रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रामचंद्र, जांच अधिकारी, सेक्टर-14 थाना
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 19:40 IST
Gurugram News: फाउंडेशन और ट्रस्ट से 44.70 लाख रुपये गबन करने के आरोप #AllegationsOfEmbezzling44.70LakhFromTheFoundationAndTrust. #SubahSamachar
