Varanasi News: 31 मार्च तक नहीं जमा किया किराया तो निरस्त होगा आवंटन, नगर निगम की निगम की रडार पर दुकानदार
वाराणसी जिले में गृहकर और जलकर के बाद अब निगम की रडार पर वे दुकानदार हैं जो वर्षों से सरकारी दुकानों का किराया दबाए बैठे हैं। निगम ने ऐसे दुकानदारों को 31 मार्च तक किराया न जमा करने पर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी है। शहर में निगम की 1,962 दुकानें हैं। विश्वेश्वरगंज (बड़ा नंबर 1 से 5), नई सड़क मार्केट, टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अर्दली बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के कई दुकानदार किराया जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जबकि निगम ने दुकानदारों की सहूलियत के लिए किराया जमा करने की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। सभी दुकानों पर क्यूआर कोड की सुविधा भी दी है, ताकि आसानी से भुगतान कर सकें। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने किराया जमा करने के लिए महज 18 दिन बचे हैं। इसे भी पढ़ें;IMS BHU: आईएमएस बीएचयू में सप्ताह में 74 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे जूनियर डॉक्टर, इस वजह से लिया निर्णय सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जिन दुकानदारों को नोटिस दिया गया है उन्हें केवल तीन दिन और मोहलत दी गई है। इसके बाद बिना किसी रियायत के आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जो दुकानदार सहयोग नहीं करेंगे उनकी दुकानों का ताला पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़कर निगम अपने कब्जे में ले लेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 11:48 IST
Varanasi News: 31 मार्च तक नहीं जमा किया किराया तो निरस्त होगा आवंटन, नगर निगम की निगम की रडार पर दुकानदार #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiNagarNigam #UpNews #SubahSamachar
