Hamirpur (Himachal) News: पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाना पड़ेगा महंगा

सचित्र : पकड़े जाने पर पहली बार 500 और दूसरी बार लगेगा एक हजार रुपये जुर्मानासंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। नगर निगम क्षेत्र में अब पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाना महंगा साबित होगा। अगर कोई पशु पालक अपने पालतू कुत्ते को खुले में शौच करवाते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस बाबत नगर निगम हमीरपुर की ओर से चेतावनी बोर्ड भी जगह-जगह चस्पा दिए हैं। नगर निगम हमीरपुर के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मुहिम शुरू की है। ऐसे में नगर निगम ने खुले में पालतू कुत्तों से खुले में शौच न करवाने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत गलियों, पार्काें और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शौच करवाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई नियमों की अवहेलना करता है और दूसरी बार एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। बता दें कि नगर निगम हमीरपुर के तहत शहरवासी सुबह व शाम को सैर के समय अपने पालतू कुत्तों को भी लेकर घूमते हैं और फिर खुले में ही शौच करवाते हैं। इससे शहर में गंदगी का माहौल बन रहा है वहीं नगर निगम के अभियान स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर को भी धक्का लग रहा है। ऐसे में नगर निगम ने फैसला लिया है। वहीं इसे लेकर न्यायालय ने भी आदेश जारी किए हैं। कोट : नगर निगम हमीरपुर के तहत कुछ लोग पालतू कुत्तों को खुले में शौच करवा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति पालतू कुत्ते को खुले में शौच करवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पहली बार 500 रुपये तथा दूसरी बार एक हजार रुपये का जुर्माना तय किया गया है। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हमीरपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाना पड़ेगा महंगा #AllowingPetDogsToDefecateInTheOpenWillBeCostly. #SubahSamachar