AA22xA6 Poster: अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज; कल एक्टर के जन्मदिन के मौके पर होगा टाइटल का एलान
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म एटली के साथ है। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है और अस्थाई रूप से इसे ' AA22xA6' कहा जा रहा है। इस फिल्म के नाम से जल्द पर्दा उठने वाला है। फिलहाल आज यह जानकारी शेयर करते हुए मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देख नेटिजंस क्रेजी हो गए हैं। जल्द जारी होगा टाइटल पोस्टर अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने पोस्टर की झलक दिखाई है, जिस पर किसी सितारे का चेहरा नहीं, बल्कि एक जानवरा का हाथ है। जी हां, पोस्टर पर जंगली जानवर का हाथ दिखा रहा है, जिसके खतरनाक नुकीले नाखून हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'फिल्म का टाइटल पोस्टर कल यानी बुधवार' को सुबह 11 बजे आए। View this post on Instagram A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline) अल्लू के जन्मदिन पर मिलेगा फैंस को तोहफा कल 08 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी इस आगामी फिल्म के टाइटल पोस्टर के रूप में फैंस को खास तोहफा मिलेगा। फिलहाल आज जारी पोस्टर ने यूजर्स को उत्साहित कर दिया है। वे इसे बेस्ट अवतार बता रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 11:59 IST
AA22xA6 Poster: अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज; कल एक्टर के जन्मदिन के मौके पर होगा टाइटल का एलान #Entertainment #SouthCinema #National #Aa22xa6Poster #AlluArjun #AlluArjunMovieAa22xa6 #Aa22xa6PosterReleased #Aa22xa6TitlePoster #अल्लूअर्जुन #अल्लूअर्जुनकीआगामीफिल्म #SubahSamachar
