Rohtak News: पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव किए साझा
रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में शनिवार को संगिनी एलुमनाई मीट का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं ने एकत्र होकर अपने पुराने अनुभव साझा किए तथा संस्थान से जुड़ी गौरवशाली स्मृतियों को ताजा किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि एलुमनाई मीट केवल पुरानी यादों को ताजा करने का मंच नहीं है बल्कि यह हमारे और हमारी पूर्व छात्राओं के बीच अटूट संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर भी है। डॉ. संतोष ने वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के साथ अपने 55 वर्षों और डॉ. मोनिका ने अपने 30 वर्षों के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने न केवल पुरानी यादों को जीवंत किया बल्कि भविष्य में भी संस्थान और पूर्व छात्राओं के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने का संकल्प मजबूत किया। इस अवसर पर डॉ. गीता गुप्ता, मुन्नी जून, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. रेणु जैन तथा डॉ. मोनिका गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 20:08 IST
Rohtak News: पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव किए साझा #AlumnaeSharedTheirExperiences #SubahSamachar
