Sirmour News: मोबाइल को खुद पर न होने दें हावी, लक्ष्य को लेकर रहें ईमानदार

अपराजिता सचित्र-जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरितराजकीय नर्सिंग स्कूल नाहन में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीनाहन (सिरमौर)। मोबाइल बुरा नहीं है, बस इसे खुद पर हावी न होने दें। आज की युवा पीढ़ी को यह आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि वे मोबाइल को नियंत्रित कर रहे हैं या मोबाइल उनकी जिंदगी को चला रहा है। यह प्रेरक आह्वान जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा ने राजकीय नर्सिंग स्कूल नाहन में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए किया।मुख्यातिथि रमा शर्मा ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी पैठ बनाई है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आप जो भी लक्ष्य चुनें, उसे हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण दिखाएं। तकनीक का इस्तेमाल केवल पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करें, मनोरंजन के जाल में फंसकर अपना कीमती समय नष्ट न करें।खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य का द्वार भी हैं। सिरमौर और प्रदेश की बेटियों ने खेल जगत में देश का नाम रोशन किया है। सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित है। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने मुख्यातिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अमर उजाला की ओर से अतिथियों को डायरी और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की गईं। साथ ही कैंसर जागरूकता को लेकर पंफ्लेट भी वितरित किए गए। बाक्सएक-दूसरे का सहयोग करना जरूरीछात्रा गहना सलूजा ने मंच से एक-दूसरी की भावनात्मक, मानसिक और हर प्रकार से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायी रहा उर्वशी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायी रहा। छात्राओं को उनके कॅरिअर को लेकर अच्छे से प्रेरित किया गया।ऐसे कार्यक्रम समाज की जरूरतदेविंद्रा ठाकुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज की एक जरूरत बन गए हैं। इससे युवाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा शगुन मिन्हास ने कहा कि कार्यक्रम से आगे बढ़ने की जानकारी मिली। इसे लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। राजकीय नर्सिंग स्कूल नाहन में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sirmour News: मोबाइल को खुद पर न होने दें हावी, लक्ष्य को लेकर रहें ईमानदार #AmarUjalaAparajitaProgramme #SubahSamachar