Amar Ujala Batras: नए जमाने का नया ट्रेंड- भजन क्लबिंग; नई पीढ़ी ने अपनाया, पीएम ने सराहा, जानें यह क्या
अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई नए जमाने के नए ट्रेंड- भजन क्लबिंग की। दरअसल, यह हाल ही में चलन में आया एक नया सांस्कृतिक चलन है। इसमें युवा पीढ़ी (Gen Z) क्लब के माहौल में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के बजाय डीजे की थाप पर भजनों पर नाचती है। यह पारंपरिक आध्यात्मिकता को आधुनिक संगीत और डांस-फ्लोर ऊर्जा के साथ जोड़ता है, जो बिना नशे के मानसिक शांति और पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है। एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते बतरस में इस ट्रेंड को लेकर दो मेहमानों से चर्चा की और जाना कि आखिर यह क्या है और इतना प्रचलित क्यों है। इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 17:27 IST
Amar Ujala Batras: नए जमाने का नया ट्रेंड- भजन क्लबिंग; नई पीढ़ी ने अपनाया, पीएम ने सराहा, जानें यह क्या #IndiaNews #National #AmarUjalaBatras #BatrasPodcast #BhajanClubbingTrend #PmNarendraModi #GenerationZ #NewsAndUpdates #NewsInHindi #SubahSamachar
