अमर उजाला संवाद 2026: मंच पर गूंजेंगे विकास, आस्था, शिक्षा और तकनीक के मुद्दे, जुटेंगी देश की नामी हस्तियां
उत्तराखंड के विकास, संस्कृति, शिक्षा, तकनीक और धार्मिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन के लिए अमर उजाला द्वारा 24 जून को संवाद का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026में देश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियां, नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और विचारक एक मंच पर जुटेंगे। कार्यक्रम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) तेजस्वी घनशाला तथा श्री गंगा सभा प्रबंधकारिणी, हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम भी अपने विचार साझा करेंगे। स्थापना के 78वर्ष पूर्ण कर चुका अमर उजाला सतत विकास थीम को लेकर इस खास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर होगी चर्चा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी संवाद में धार्मिक पर्यटन और तीर्थ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। चारधाम यात्रा और देवस्थान प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुभव उत्तराखंड की धार्मिक पहचान को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर देंगे। वे बताएंगे कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास की राह कैसे प्रशस्त की जा सकती है। नई शिक्षा नीति, शोध और नवाचार पर रखेंगी दृष्टिकोण वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप और नई शिक्षा नीति के प्रभाव पर चर्चा करेंगी। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाली प्रो. ठाकुर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग-अकादमिक सहयोग और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 03:47 IST
अमर उजाला संवाद 2026: मंच पर गूंजेंगे विकास, आस्था, शिक्षा और तकनीक के मुद्दे, जुटेंगी देश की नामी हस्तियां #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Rudraprayag #AmarUjalaSamvadUttarakhand2026 #AmarUjalaSamvad #ReligiousTourism #Education #Ai #SubahSamachar
