Uttarakhand Samwad 2026 Live: देवी चित्रलेखा बोलीं- खुश होने में और आनंदित होने में अंतर है
देवभूमि के विकास पर एक बार फिर मंथन करने जा रहा है अमर उजाला संवाद का मंच। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी। 24 जून को देहरादून में आयोजित होने जा रहा अमर उजाला संवाद का यह मंच विचारों और अनुभवों को जोड़ने का प्रयास करेगा।हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल गेटवे (सरोवर प्रीमियर) में होने वाला यह आयोजन उत्तराखंड के वर्तमान और भविष्य पर केंद्रित रहेगा।दिनभर चलने वाले 8 से अधिक सत्रों में राज्य के विकास मॉडल, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खेल, मनोरंजन, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े अवसरों पर चर्चा होगी। उद्देश्य केवल बात करना नहीं, बल्कि उन प्रश्नों को सामने लाना है जो आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 07:06 IST
Uttarakhand Samwad 2026 Live: देवी चित्रलेखा बोलीं- खुश होने में और आनंदित होने में अंतर है #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #AmarUjalaSamwad #AmarUjalaSamwadUttarakhand #SubahSamachar
