Amarnath Yatra: भक्तों को मिलेगा डोसे-टिक्की और गोलगप्पे का स्वाद, 3 जुलाई से शुरू हो रही है यात्रा
तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लंगर संगठनों ने अपना मेन्यू तैयार कर लिया है। इनमें से ज्यादातर 21 जून तक अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद टेंट और सेटअप लगाकर एक जून से लंगर सेवा शुरू कर देंगे। बाबा के भक्तों को परंपरागत व्यंजनों के साथ ही डोसे, टिक्की और गोलगप्पे का भी स्वाद मिलेगा। श्री बाबा अमरनाथ शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट दिल्ली की लंगर टीम 21 जून को दिल्ली से बनिहाल पहुंचेगी। यहां बनिहाल में लाम्बर टोल प्लाजा के पास वे टेंट और दूसरा सेटअप तैयार करेंगे। दो जुलाई को पहले जत्थे के साथ ही उनका लंगर भी शुरू हो जाएगा। 28 अगस्त तक ट्रस्ट की टीम सदस्य विक्की अरोड़ा, विकास भारद्वाज, रवि शर्मा और मनीष चौरसिया यहां सेवा देंगे। यह भी पढ़ें-Kishtwar Cloudburst:मूसलाधार बारिश से ठाठरी, द्राबशाला में तबाही जैसे हालात; सड़कें अवरुद्ध, कई वाहन फंसे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:10 IST
Amarnath Yatra: भक्तों को मिलेगा डोसे-टिक्की और गोलगप्पे का स्वाद, 3 जुलाई से शुरू हो रही है यात्रा #CityStates #JammuAndKashmir #Jammu #AmarnathYatra #BabaAmarnath #SubahSamachar
