Ambala: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग जारी, पानी का रिसाव व रुक-रुककर हो रही बारिश बनी मुसीबत

अंबाला जिले के धन्योड़ा गांव के खेत में खुले पड़े बोरवेल में लगभग 220 फीट की गहराई पर फंसे बच्चे निर्भय के रेस्क्यू ऑपरेशन में इस समय सबसे बड़ी बाधा बोरवेल के भीतर हो रहा पानी का रिसाव है रुक-रुककर हो रही बारिश बन गई है। लगभग 220 फीट की गहराई पर पानी रिसने की वजह से अंदर की विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे से अभी तक नहीं हो पायाकम्युनिकेशन कैमरे के जरिए बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक बच्चे के साथ कम्युनिकेशन स्थापित नहीं हो पाया है। कैमरे में बच्चे का एक हाथ दिखाई दे रहा है। वर्तमान में रणनीति यह बनाई गई है कि किसी तरह बच्चे के उस हाथ पर रस्सी को सुरक्षित रूप से बांधा जाए और फिर उसे ऊपर की तरफ खींचा जाए। रेस्क्यू टीम इस समय इसी तकनीक पर काम कर रही है। यमुना ब्रिज से मंगवाई जा रही है हैवी बोरवेल मशीन उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यदि तकनीकी रूप से रस्सी के जरिए बच्चे को निकालने में सफलता नहीं मिलती है, तो प्रशासन ने बैकअप प्लान भी तैयार कर लिया है। इसके लिए एक बड़ी बोरवेल मशीन मंगवाई जा रही है। यह मशीन फिलहाल कुछ दूरी पर यमुना ब्रिज के पास किसी काम में लगी हुई थी, जहां अब उसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मशीन को यहां लाकर समानांतर खुदाई का काम भी शुरू किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग जारी, पानी का रिसाव व रुक-रुककर हो रही बारिश बनी मुसीबत #CityStates #Ambala #AmbalaBorewellNews #AmbalaLatestNews #AmbalaChildFallsInBorewell #SubahSamachar