Ambedkarnagar: न्योरी बाजार में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

कटका थाना क्षेत्र के न्योरी बाजार में होली के दिन बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस हादसे में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार आग से प्रभावित दुकानों में विनोद कुमार की गुमटी, मोहम्मद साजिद की कपड़े की दुकान तथा लालचंद यादव की फल व बिसात की दुकान शामिल हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा कपड़ा, फल, बिसात का सामान सहित अन्य सामग्री देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की कोशिश से आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया, तब तक तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि इस हादसे में उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambedkarnagar: न्योरी बाजार में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान #CityStates #AmbedkarNagar #AmbedkarNagarNews #FireInKatkaThana #SubahSamachar