Hathras News: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर कीचड़ में फेंकी, आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज कर अराजक तत्वों की तलाश
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंघी में अराजक तत्व ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर कीचड़ में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में अनुयायी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसको लेकर आक्रोश जाहिर किया। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लोगों ने 9 फरवरीकी शाम देखा कि आंबेडकर प्रतिमा की अंगुली क्षतिग्रस्त है। प्रतिमा पर कीचड़ लगी है। सूचना पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी आंबेडकर अनुयायियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने अराजक तत्वों पर उचित कार्रवाई कर प्रतिमा बदलवाने का आश्वासन दिया। वहीं, तत्काल प्रतिमा की सफाई कराई गई तथा क्षतिग्रस्त अंगुली को सही कराया गया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर पूरे सम्मान के साथ नई प्रतिमा लगवाई जाएगी। इस दौरान बंटी व अन्य लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा के चारों ओर बाउंड्री का निर्माण कराने तथा अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर ही प्रतिमा स्थल व उसके आसपास से कब्जा हटवाया। इस दौरान रामवीर सिंह भैया जी, आरसी गोला, अभिषेक सोलंकी, अमन सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम सदर ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:31 IST
Hathras News: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर कीचड़ में फेंकी, आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज कर अराजक तत्वों की तलाश #CityStates #Hathras #DrBrAmbedkar #StatueDamaged #NaglaSinghi #HathrasNews #SubahSamachar
