शादी की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एक ही कार में एयरपोर्ट से हुए रवाना; वीडियो वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में शुमार विजय और रश्मिका ने कभी भी अपने अफेयर और शादी की खबरों पर मोहर नहीं लगाई। लेकिन पिछले साल से ही ये चर्चाएं हैं कि दोनों आगामी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब इन शादी की खबरों के बीच विजय और रश्मिका एयरपोर्ट पर एकसाथ नजर आए, जिसके बाद फिर इन चर्चाओं को और भी हवा मिल गई है। मुंबई पहुंचा कपल शादी की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मुंबई पहुंचे हैं। पैपराजीने उन्हें अलग-अलग स्पॉट किया। वे साथ-साथ नहीं चले, लेकिन निकलते समय एक ही कार में सवार हुए। रश्मिका ने ब्राउन टॉप और ब्लू फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी, जबकि विजय ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन स्टाइलिश ट्राउजर में नजर आए। दोनों मास्क से अपने चेहरे को ढके हुए थे।रश्मिका पैपराजी द्वारा क्लिक किए जाने से खुश नहीं दिखीं और उन्होंने पोज देने से भी इनकार कर दिया और जल्दी से अपनी कार में बैठ गईं। हालांकि, विजय ने पैप्स का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया और पोज भी दिया। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) विजय-रश्मिकाने ठुकराया बड़ा ऑफर शादी की चर्चाओं के बीच ही बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी भी खबरें सामने आईं कि एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हाल ही में इस जोड़े की शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स का प्रस्ताव रखा। टॉलीवुड पोर्टल तुपाकी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके लिए मोटी रकम कपल को ऑफर की थी। लेकिन विजय और रश्मिका ने मना कर दिया। हालांकि, ये सिर्फ खबरें हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शादी की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे विजय और रश्मिका, एक ही कार में एयरपोर्ट से हुए रवाना; वीडियो वायरल #SouthCinema #National #RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #VijayRashmikaMarriage #RashmikaMandannaVijayDeverakonda #RashmikaVijyaWeddingRumours #RashmikaVijayMarriageOn26thFebruary #VijayRashmikaWeddingDate #VijayRashmikaAffairs #SubahSamachar