Lagaan: लगान के सेट पर मिला जिंदगी भर का साथ, पढ़िए अमीन-शार्लोट की प्रेम कहानी; वायरल हैं कपल की तस्वीरें
अमीन हाजी को फिल्म लगान (2001) में बाघा के किरदार के लिए जाना जाता है। अमीन हाल ही में अपनी फैमिली के साथ लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर नजर आए। इसके बाद से ही एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। शार्लोट ने अमीन शेयर की तस्वीरें फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक्टर अमीन हाजी अपनी फैमिलीके साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शार्लोट ने अमीन के साथ एक कोलैब पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लगान के 25 साल! मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये फिल्म मेरी जिंदगी को इस तरह बदल देगी और मुझे मेरा परिवार जैसा खूबसूरत तोहफा देगी। हमेशा आभारी रहूंगी।' वहीं अमीन हाजी ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक यू लगान, मुझे जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा देने के लिए।' View this post on Instagram A post shared by Amin Hajee (@aminhajeefilm)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 13:54 IST
Lagaan: लगान के सेट पर मिला जिंदगी भर का साथ, पढ़िए अमीन-शार्लोट की प्रेम कहानी; वायरल हैं कपल की तस्वीरें #Bollywood #National #AminHajee #AminHajeeWife #AminHajeeMovies #AminHajeeDaughter #AminHajeeDaughterName #AminHajeeDaughterInstagram #AminHajeeFamily #AminHajeeTwin #SubahSamachar
