देश की ताकत पर अमिताभ बच्चन का जोश भरा बयान, कहा- भारत अब नाजुक नहीं, मजबूत और ताकतवर है
अमिताभ बच्चन इस समय फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे। बॉलीवुड के शहंशाह और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि अब भारत को एक कमजोर और नरम देश के रूप में नहीं देखा जाता। उन्होंने इंडिया एंटी-फ्रैजाइल जैसे शब्द को बेहद शानदार बताया। ब्लॉग पर शेयर किए अपने विचार अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इस बारे में लिखा और बताया कि उन्हें देश के लिए एक बहुत ही शानदार शब्द मिला है। उन्होंने लिखा, मुझे एक बहुत ही अच्छा वाक्य मिला- इंडिया एंटी-फ्रैजाइल… बेहद शानदार… अब भारत को एक नरम और कमजोर देश के रूप में नहीं देखा जाता।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 12:13 IST
देश की ताकत पर अमिताभ बच्चन का जोश भरा बयान, कहा- भारत अब नाजुक नहीं, मजबूत और ताकतवर है #Bollywood #National #AmitabhBachchan #AmitabhBachchanBlog #AmitabhBachchanAge #AmitabhBachchanNetWorth #AmitabhBachchanMoviesAndTvShows #Kalki2898Ad #Kalki2ReleaseDate #Kalki2 #Kalki2898AdPart2 #Prabhas #SubahSamachar
