जग्गू भगवानपुरिया गैंग का अमृत डालम गिरफ्तार: ऑपरेशन ईस्टर्न रीच में मोल्दोवा से काबू, पंजाब लाई पुलिस
जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े अमृत डालम उर्फ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस की ओएफटीईसी टीम मोल्दोवा से पंजाब ले आई है। वह अक्तूबर 2024 में नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भारत से भाग गया था। #WATCH | Amrit Dalam alias Amritpal Singh, linked to the Jaggu Bhagwanpuria gang, was brought back to Punjab from Moldova by Punjab Polices OFTEC team. He had fled India in October 2024 using a forged passport. After a six-month-long Operation Eastern Reach by AGTF OFTEC, he… pic.twitter.com/ZHbeS2OXBw — ANI (@ANI) September 12, 2026 एजीटीएफ और ओएफटीईसी के छह महीने लंबे 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' के बाद, उसे मोल्दोवा में हिरासत में लिया गया और 11 सितंबर को पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। पंजाब पुलिस के अनुसार, अमृत डालम पर हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीएफसी, यूएपीए और जबरन वसूली से जुड़े मामलों सहित कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 12, 2026, 04:50 IST
जग्गू भगवानपुरिया गैंग का अमृत डालम गिरफ्तार: ऑपरेशन ईस्टर्न रीच में मोल्दोवा से काबू, पंजाब लाई पुलिस #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #AmritDalam #JagguBhagwanpuriaGang #Moldova #PunjabPolice #OftecTeam #SubahSamachar
