Amroha:गंगा दशहरा पर आस्था का महासैलाब, ब्रजघाट-तिगरी में दिनभर गूंजा हर-हर गंगे, पुलिस ने संभाला मोर्चा
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर सोमवार अमरोहा जिले में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा। ब्रजघाट और तिगरी धाम समेत विभिन्न गंगा घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सूरज की पहली किरण के साथ ही हर-हर गंगे और गंगा मैया के जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला जारी रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 09:47 IST
Amroha:गंगा दशहरा पर आस्था का महासैलाब, ब्रजघाट-तिगरी में दिनभर गूंजा हर-हर गंगे, पुलिस ने संभाला मोर्चा #CityStates #Moradabad #Amroha #UttarPradesh #GangaDussehra #Brajghat #TigriDham #HolyBathInTheGanges #TrafficDiversions #PoliceSecurity #SubahSamachar
