धमतरी में दरिंदगी की हदें पार: 85 वर्षीय महिला से युवक ने घर में घुसकर की हैवानियत, बुजुर्ग की हालत गंभीर
धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है, जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला अपने पोते और पोती के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक 25 वर्षीय युवक घर में घुस आया। युवक ने बच्चों को बहाने से दुकान भेज दिया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। धमतरी डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 20:10 IST
धमतरी में दरिंदगी की हदें पार: 85 वर्षीय महिला से युवक ने घर में घुसकर की हैवानियत, बुजुर्ग की हालत गंभीर #CityStates #Crime #Dhamtari #DhamtariNews #DhamtariCrimeNews #ChhattisgarhCrimeNews #DhamtariMisdeedCase #DhamtariElderlyMisdeed #SubahSamachar
