Gurugram News: नखड़ौला गांव में बनेगा डिजिटल लाइब्रेरी वाला सभागार

अब गांव में होंगे बड़े आयोजन, नखड़ौला में बनेगा आधुनिक सभागारनंबर गेम -1.27 एकड़ जमीन पर बनेगा सभागार-100 गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था होगीसंवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के गांव नखड़ौला में जल्द ही एक आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद लोगों को शादी, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और बड़ी बैठकों के लिए गुरुग्राम या निजी मैरिज हॉलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही यहां डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी।नगर निगम ने इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले महीने हाई परचेज पावर कमेटी से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।यह ऑडिटोरियम गांव नखड़ौला में नगर निगम की करीब 1.27 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसमें एक साथ 550 से 600 लोग बैठ सकेंगे। भवन पूरी तरह वातानुकूलित होगा और पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान लोगों को पार्किंग की परेशानी न हो, इसके लिए 100 गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।यह सिर्फ एक सभागार नहीं होगा, बल्कि लोगों के लिए कई दूसरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यहां 220 वर्गमीटर में एक आधुनिक पुस्तकालय बनाया जाएगा, जिसमें एक समय में करीब 100 छात्र बैठकर पढ़ सकेंगे। पुस्तकालय में वाई-फाई और डिजिटल पढ़ाई की सुविधा भी होगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और छोटे उद्योगों को अपने उत्पाद और कला दिखाने के लिए प्रदर्शनी हॉल बनाया जाएगा। प्रशासनिक बैठकों और सेमिनार के लिए तीन कॉन्फ्रेंस हॉल भी तैयार किए जाएंगे। -----------------यह मानेसर नगर निगम क्षेत्र का पहला बड़ा बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम होगा। इसके बनने से गांवों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें छोटे-बड़े कार्यक्रमों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। -मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: नखड़ौला गांव में बनेगा डिजिटल लाइब्रेरी वाला सभागार #AnAuditoriumWithADigitalLibraryWillBeBuiltInNakhraulaVillage. #SubahSamachar