गाजियाबाद: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की हुई मौत

पाइपलाइन मार्ग पर लांघई कॉलोनी कट के पास सोमवार सुबह अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लोनी के बंथला फ्लाईओवर के पास रहने वाले सोनू कुमार (36) पुत्र बाबू सोमवार सुबह करीब 8:25 बजे ऑटो लेकर पाइपलाइन मार्ग से गुजर रहे थे। लांघई कॉलोनी कट के पास अचानक ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सीएचसी मुरादनगर ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुबह करीब 10:35 बजे चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 09:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गाजियाबाद: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की हुई मौत #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNews #GhaziabadAccidentNewsToday #SubahSamachar