Meerut News: ई रिक्शा चालक पूर्व प्रेमी ने महिला पर किया था ब्लेड से जानलेवा हमला

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजासंवाद न्यूज़ एजेंसीमेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को सरेराह एनएएस कॉलेज से कचहरी मार्ग की ओर जा रही महिला पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला उसके पूर्व प्रेमी ई रिक्शा चालक वसीम ने किया था। दोनों के बीच 10 साल पूर्व प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। लेकिन महिला कुछ समय से उससे बात नहीं कर रही थी। नाराज होकर उसने महिला की हत्या की योजना बनाई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। घायल महिला का उपचार चल रहा है।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला रविवार दोपहर पैदल बाजार से घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने ब्लेड से महिला केगर्दन व शरीर पर कई वार किए थे। महिला के भांजे ने आरोप लगाया कि हमला करने वाला आरोपी करीब एक साल से उसकी मामी को लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी कई बार घर तक पहुंचकर उसे परेशान करता था। समझाने पर वह हर बार माफ़ी मांग लेता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से दोबारा दोस्ती करना चाहता था। मगर महिला ने उसकी सड़क पर बेइज्जती कर दी थी। बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि आरोपी महिला का परिचित था। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।-------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: ई रिक्शा चालक पूर्व प्रेमी ने महिला पर किया था ब्लेड से जानलेवा हमला #AnE-rickshawDriverAndFormerLoverHadLaunchedALife-threateningBladeAttackOnTheWoman. #SubahSamachar