Rohtak News: बोहर में 10 करोड़ से बन रहा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, इंडोर हाॅल भी बनाया जाएगा
रतन चंदेल रोहतक। करोड़ों रुपये की लागत से बोहर का चहुंमुखी विकास होगा। इसके लिए कार्य हो रहे हैं। गांव में करीब 10 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बन रहा है। यहां इंडोर हाॅल भी बनाया जा रहा है जिसमें कुश्ती, कबड्डी, बाॅक्सिंग, टेबल टेनिस आदि के खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं बढ़ेंगी।मनीषा नांदल का कहना है कि गांव में 27 करोड़ से बोहर-भालौठ रोड का निर्माण हो रहा है। सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण भी होगा और गंदे पानी निकासी की समस्या दूर होगी। वार्ड में शामिल बाबा मस्तनाथ नगर की तमाम गलियां 84 लाख से पक्की कराई जा रही हैं। गांव में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों यानी पीएचसी को भी मंजूरी मिली है। इनके लिए जमीन चिह्नित की जा रही हैं। गांव के चारों ओर सड़कों का जाल बिछा है। पार्षद का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यहां स्टेडियम में विकास कार्य हो रहे हैं। स्टेडियम में एक मुख्य हॉकी मैदान होगा जबकि दूसरा मैदान प्रैक्टिस के लिए रहेगा। स्टेडियम में एडमिन ब्लॉक का भवन तैयार हो गया है। गढ़ी बोहर में सभागार बनेगा। यहां पार्क निर्माण भी हो रहा है। बोहर में शहीद सतपाल गिरोह पार्क बनाया है।बड़ी सीवर लाइन दबाई गई : मनोनीत पार्षद रमेश बोहर का कहना है कि पेयजल समस्या का भी समाधान कराया जाएगा। गंदे पानी की निकासी के लिए गांव के चारों तरफ बड़ी सीवर लाइन दबाई गई है जिससे गंदा पानी एसटीपी में जाएगा। गांव की गलियां बनाई गई हैं और भी तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। संवाद 22-बोहर गांव में बना बाबा मस्तनाथ खेल स्टेडियम । संवाद- फोटो : Samvad 22-बोहर गांव में बना बाबा मस्तनाथ खेल स्टेडियम । संवाद- फोटो : Samvad
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 02:34 IST
Rohtak News: बोहर में 10 करोड़ से बन रहा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, इंडोर हाॅल भी बनाया जाएगा #AnInternationalHockeyStadiumIsBeingBuiltInBoharAtACostOfRs10Crore #WithAnIndoorHallAlsoToBeConstructed. #SubahSamachar
