Delhi: नांगलोई में DTC बस ने लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी

नांगलोई इलाके में बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक कर उसपर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करने के बाद भीड़ ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। पथराव में छह बसों के शीशे टूट गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने कई लोगों के कुचलने और एक की मौके पर मौत होने की पुष्टि की है, फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर पुलिस मौके पर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 12:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: नांगलोई में DTC बस ने लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने किया पथराव और आगजनी #CityStates #DelhiNcr #DelhiLatestNews #DelhiHindiNews #DelhiPolice #DelhiCrime #SubahSamachar