Firozabad News: नगला राधे पुल के पास अनियंत्रित डंपर वाहन से टकराया
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर नगला राधे पुल के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह पिचक गया, जिसमें चालक पप्पू पुत्र ओमप्रकाश और उसका हेल्पर अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची सिरसागंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे का शिकार हुआ ट्रेलर उड़ीसा से लोहे की मोटी और भारी स्लेव चादरें लादकर शिकोहाबाद की तरफ जा रहा था, जो टक्कर के बाद हाईवे पर बिखर गईं। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था। पुलिस ने तुरंत हाइड्रा क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और लोहे की स्लेवों को किनारे करवाकर करीब आधे घंटे से लगे जाम को खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:12 IST
Firozabad News: नगला राधे पुल के पास अनियंत्रित डंपर वाहन से टकराया #AnUncontrolledDumperCollidedWithAVehicleNearNaglaRadheyBridge. #SubahSamachar
