Chamba News: मिंजर मेले में अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता भी पहली बार होगी

महिला मुकाबले 26 और 27 जुलाई को होंगे संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अवसर पर चौगान मैदान में कबड्डी एसोसिएशन चंबा के विशेष सहयोग से भव्य कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य संयोजक मोहम्मद रफी ने बताया कि मिंजर मेले के इतिहास में पहली बार अंडर-19 कबड्डी महाकुंभ को विशेष आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग के मुकाबले 26 और 27 जुलाई को होंगे। इसके लिए टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। महिला वर्ग की प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे, जिनके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई रखी गई है।मुख्य संयोजक ने बताया कि अंडर-19 श्रेणी में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म वर्ष 2008 या उसके बाद का हो। आयु और पहचान सत्यापन के लिए खिलाड़ियों को 10वीं कक्षा का मूल प्रमाणपत्र और मूल आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी नई टीम की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। इच्छुक टीमें समय रहते अपना पंजीकरण करवाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मिंजर मेले में अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता भी पहली बार होगी #AnUnder-19KabaddiCompetitionWillAlsoBeHeldForTheFirstTimeAtTheMinjarFair. #SubahSamachar