UP Anganwadi Bharti: गोरखपुर और बहराइच में भी 200+ पदों पर आंगनवाड़ी की भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश ने गोरखपुर और बहराइच जिलों की अधिसूचना जारी कर दी गई है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भर्ती महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो अपने ही ग्राम पंचायत या वार्ड में रहकर सरकारी सेवा करना चाहती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयनित उम्मीदवारों को बाल विकास, पोषण, टीकाकरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभानी होती है। आवेदन के लिए योग्यता आवेदन केवल महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार उसी ग्राम, वार्ड या न्याय पंचायत की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही है। स्थानीय निवास अनिवार्य होने के कारण चयन प्रक्रिया में क्षेत्रीय प्राथमिकता को विशेष महत्व दिया जाता है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पूर्व अपनी आयु और श्रेणी से संबंधित नियमों की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य कर लेनी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 06:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Anganwadi Bharti: गोरखपुर और बहराइच में भी 200+ पदों पर आंगनवाड़ी की भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन #GovernmentJobs #CityStates #National #UttarPradesh #यूपीआंगनवाड़ीभर्ती2026 #गोरखपुरआंगनवाड़ीवैकेंसी #बहराइचभर्ती2026 #200+पद #आंगनवाड़ीकार्यकर्तानौकरियां #12वींपाससरकारीनौकरियां #यूपीमहिलाभर्ती #जिलावारवैकेंसी #SubahSamachar