Kushinagar News: बस नहीं चलने से नाराज अभ्यर्थियों का हंगामा, टीएसआई का वाहन घेरा
पडरौना। पुलिस भर्ती परीक्षा से छूटने के बाद अभ्यार्थियों ने पडरौना रोडवेज कैंपस में एक घंटे तक बुधवार की शाम को बवाल काटा। हंगामे की सूचना पर अपनी गाड़ी से पहुंचे टीएसआई और सुभाष चौक के चौकी इंचार्ज को घेर कर नाराज अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। इससे सड़क से डिपो तक अफरा-फतरी मच गई और रामकोला रोड पर जाम लग गया। जब अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंची तभी गोरखपुर डिपो के एक बस में सामान रखने के लिए डिपो गेट पर मौजूद एक दुकान ने बस कंडक्टर की पिटाई कर दिया, इससे नाराज चालक बस ले जाने से मना कर दिए और बवाल बढ़ गया।बुधवार की शाम पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद दूसरी पाली में शामिल हुए अभ्यर्थी घर जाने के लिए शहर के सुभाष चौक स्थित बस स्टेशन पहुंचे। बस स्टेशन पर मौजूद बसें अभ्यर्थियों को बैठकर एक-एक अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी। सब कुछ सामान्य गति से चल रहा था। शाम करीब करीब बजे पडरौना बस स्टेशन पर आई गोरखपुर डिपो की एक बस के परिचालक त्रिलोक नाथ तिवारी से बस में रखे लगेज को दुकान के पास रखने को लेकर बस स्टेशन के गेट स्थित एक दुकानदार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दुकानदार और चालक दोनों घायल हो गए। मौजूद लोगों ने शांत कराया। खबर मिलते ही बस स्टेशन में मौजूद बस चालक और कंडक्टर एकजुट हो गए। उन्होंने बस स्टेशन परिसर में बसें खड़ी कर संचालन ठप कर दिया। चालकों का कहना था कि जब तक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई और कंडक्टर को सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक बस नहीं चलेंगी। उधर बसें नहीं चलने से सुबह परीक्षा देने जा रहे सैकड़ों पुलिस अभ्यर्थी स्टेशन पर फंस गए। समय बीतता देख अभ्यर्थी भड़क गए। गुस्साए पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों ने मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक अश्वनी राय की गाड़ी घेर ली और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक रामकोला रोड और बस डिपो के अंदर अफरा-तफरी का माहौल रहा। अभ्यर्थियों के अलावा बस स्टेशन पर आए अन्य यात्री इधर-उधर भटकते रहे और कई बसें सवारियों के साथ खड़ी रहीं। सूचना पर आए कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने चालकों से वार्ता कर दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद चालकों ने बस संचालन शुरू किया। कोतवाल ने बताया कि दुकानदार और रोडवेज के कंडक्टर दोनों को कोतवाली भेजा गया है। बस स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी बसों का संचालन हो रहा है। 0000000बस स्टेशन के पास एक दुकान के सामने बस उतारे गए सामान को रखने को लेकर दुकानदार और गोरखपुर डिपो के बस कंडक्टर के बीच विवाद हुआ है। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट हो गई। इससे नाराज बस स्टेशन स्टेशन में मौजूद सभी बस चालक और परिचालकों ने बस का संचालन ठप कर दिया। सूचना पर आई पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चालक और परिचालक माने हैं। इसके बाद बस का संचालन शुरू करा दिया गया है। -एनुल्लाह अंसारी, बस संचालन प्रभारी।00000000बस से उतारे गए सामान को रखने के लिए दुकानदार और बस कंडक्टर में विवाद हुआ था। घटना के समय फाजिलनगर जांच में था। सूचना मिलते ही पडरौना बस स्टेशन पहुंचा हूं। अब स्थिति सामान्य है। बसों का संचालन किया जा रहा है। -जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना डिपो। पुलिस परीक्षा देने के बाद पडरौना रोडवेज बस में बैठने के लिए जुटी परिक्षार्थियों की भीड़। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 02:48 IST
Kushinagar News: बस नहीं चलने से नाराज अभ्यर्थियों का हंगामा, टीएसआई का वाहन घेरा #KushinagarNews #SubahSamachar
