ग्रेटर नोएडा: अधिवक्ता की पिटाई से नाराज वकील न्यायिक कार्य से रहे विरत, वकीलों ने एकत्रित होकर जताया विरोध
अधिवक्ता और उनके परिवार से अभद्रता और पिटाई के मामले में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में एकजुट हुए और घटना का विरोध जताया। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि जनरल बॉडी मीटिंग में घटना के कृत्य की निंदा की गई। जिन पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ मुकदमे के बारे में बताया गया कि अगर जरूरत पड़ी तो न्यायालय के माध्यम से मुकदमा पंजीकृत करा दिया जाएगा। हालांकि असंवेदनशील कार्य का समर्थन नहीं किया जाएगा। जो लोग भी ऐसा कार्य कर रहे हैं बार उनके समर्थन नहीं करती है। साथ ही एक अधिवक्ता राकेश शर्मा की ओर से शिकायत की गई कि जिन अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई वह बार के सदस्य नहीं है। इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सुबह के समय कुछ अधिवक्ता सुबह के समय अधिवक्ता चौक पर एकत्रित हुए। अधिवक्ता की पिटाई का विरोध जाता है। साथ ही उन्होंने न्यायालय परिसर से पुलिस को बाहर करने की मांग की मांग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 13:44 IST
ग्रेटर नोएडा: अधिवक्ता की पिटाई से नाराज वकील न्यायिक कार्य से रहे विरत, वकीलों ने एकत्रित होकर जताया विरोध #CityStates #Noida #GreaterNoidaNewsToday #GreaterNoidaHindiNews #GreaterNoidaLatestNewsInHindi #SubahSamachar
