Kangra News: अनिमेश ने सेना में प्राप्त किया कमीशन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद के गणेश बाजार के अनिमेश कुमार ने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त की है। अमिता और बलदेव के बेटे अनिमेश की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ में हुई है और बाद में सैनिक स्कूल सुजानपुर में जमा दो की शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद सेना में चार वर्ष तक आईटी और कम्युनिकेशन में शिक्षा प्राप्त करके अब कमीशन के तहत लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। अनिमेश के दादा यूआर चीमा भी सेना और प्रदेश प्रशासनिक सेवा में एसडीएम के पद से सेवानिवृत हैं और चाचा डॉ. राज कुमार बैजनाथ अस्पताल में चिकित्सक के रूप में सेवारत हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:40 IST
Kangra News: अनिमेश ने सेना में प्राप्त किया कमीशन #AnimeshReceivedACommissionInTheArmy. #SubahSamachar
