अभी भी मेरे काम से पहले वजन को देखा जाता है , अंजलि आनंद ने बॉडी शेमिंग पर जताया दुख; समाज को लेकर कही ये बात

अभिनेत्री अंजली आनंद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धमाल 4 को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉडी शेमिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 2026 में भी महिलाओं के रूप-रंग को लेकर होने वाली चर्चाएं उनके काम पर हावी रहती हैं। उन्होंने फिल्म 'धमाल 4' में अपनी भूमिका पर मिली प्रतिक्रिया और अपने वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बारे में बताया कि समाज आज भी महिलाओं की प्रतिभा को पहचानने से पहले उनके रूप-रंग को देखकर उनका आकलन करता है। समाज की सोच हीरोइनों को लेकर अभी भी वही है इंडिया टुडे से बातचीत में अंजलि आनंद ने 'धमाल 4' के ट्रेलर पर मिली प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं हर चीज से अभिभूत हूं। मुझे उम्मीद है कि सभी को फिल्म पसंद आएगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। उम्मीद है कि इससे मुझे और भी अच्छे रोल मिलेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह निराशाजनक है कि महिला अभिनेत्रियों के बारे में चर्चाएं आज भी उनके काम के बजाय उनके वजन के इर्द-गिर्द घूमती हैं इस पर अंजलि ने कहा कि यह समाज की मानसिकता को दर्शाता है। हां, और मुझे लगता है कि यह अभी भी हो रहा है, क्योंकि समाज अभी भी उसी सोच को दर्शाता है। समाज अभी भी मानता है और अभी भी मेरे काम से पहले मेरे वजन को देखा जाता है। इसलिए जब तक ऐसा होता रहेगा, तब तक मैं यह काम करती रहूंगी, यह साबित करने के लिए कि यह गलत है। महिलाओं के लिए बेहतर रोल लिखने के मामले में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मैं यही करने की कोशिश कर रही हूं। जितने ज्यादा लोग मुझे देखेंगे, उनकी सोच उतनी ही खुलेगी। वे यह मानने लगेंगे कि वे इस एक्टर और इस रोल के लिए कुछ बेहतर लिख सकते हैं, ऐसा कुछ जिसमें सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके हुनर का इस्तेमाल हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अभी भी मेरे काम से पहले वजन को देखा जाता है , अंजलि आनंद ने बॉडी शेमिंग पर जताया दुख; समाज को लेकर कही ये बात #Bollywood #National #AnjaliAnand #AnjaliAnandOnBodyShaming #AnjaliAnandInDhamaal4 #AnjaliAnandOnSociety #AnjaliAnandOnWeight #AnjaliAnandCareer #AnjaliAnandMovies #Dhamaal4Story #SubahSamachar