अंकित हत्याकांड: 'घूमने जा रहा हूं कह घर से निकला था सत्यम', चालान कटते रहे, लग्जरी कारों में घूमते रहे शूटर

अंकित हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन को लेकर पुलिस की जांच में अहम जानकारी सामने आई है। जिन कारों के साथ सत्यम और आर्यन की वीडियो वायरल हो रही है, उन कारों के चालान हरियाणा से लेकर दिल्ली में हो रखे हैं, जिन्हें जमा भी नहीं कराया गया। इसके बावजूद दोनों के कार को लेकर विभिन्न स्थानों पर जाने की संभावना है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक कार का बीमा तो 820 दिन पहले ही एक्सपायर हो चुका है। पुलिस के अनुसार सत्यम जिस एचआर -06 एएम- 1010 नंबर की कार के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाता था, वह पानीपत निवासी विकास कुमार के नाम पर है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 11:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अंकित हत्याकांड: 'घूमने जा रहा हूं कह घर से निकला था सत्यम', चालान कटते रहे, लग्जरी कारों में घूमते रहे शूटर #CityStates #Meerut #UttarPradesh #Shamli #AnkitBalyanMurder #SubahSamachar