Sonipat News: अंकित मल्होत्रा बने जिला डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के सह संयोजक
गन्नौर। भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव अंकित मल्होत्रा को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिला डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। अंकित मल्होत्रा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रवीण दहिया का आभार जताया। अंकित मल्होत्रा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 19:46 IST
Sonipat News: अंकित मल्होत्रा बने जिला डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के सह संयोजक #AnkitMalhotraAppointedCo-convenerOfTheDistrictDigitalLearningPlatform. #SubahSamachar
