Sonipat News: अंकित मुरथल ने दो ई-रिक्शा सुविधा की निशुल्क सेवा की शुरू
सोनीपत। गांव मेहंदीपुर, नांदनौर व असदपुर के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंकित मुरथल की ओर से निशुल्क दो ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित का सराहनीय कदम बताया। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि ई-रिक्शा सुविधा का सीधा संबंध लोगों के दैनिक जीवन से होता है। विद्यार्थियों, महिलाएं, बुजुर्ग को छोटे-छोटे कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। ऐसे में ई-रिक्शा सेवा शुरू होना निश्चित रूप से लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। अंकित मुरथल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल ई-रिक्शा सेवा शुरू करना नहीं बल्कि ग्रामीणों की जरूरतों को समझते हुए उनकी सुविधा के लिए कार्य करना है। असदपुर में सामुदायिक हॉल का उद्घाटन किया विधायक कृष्णा गहलावत ने शुक्रवार को गांव असदपुर में सामुदायिक हॉल का उद्घाटन किया। सरपंच मुकेश शर्मा व ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। विधायक कृष्णा गहलावत ने ग्रामीणों को कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान मेंहदीपुर के सरपंच, मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप नांगल, भाजपा नेता जेपी रेवली, नरेश रोहिल्ला, दीपक आंतिल, कृष्ण मुरथल, अनिल व संदीप भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 18:56 IST
Sonipat News: अंकित मुरथल ने दो ई-रिक्शा सुविधा की निशुल्क सेवा की शुरू #AnkitMurthalHasLaunchedAFreeE-rickshawService. #SubahSamachar
