मुझसे नफरत करने लगे थे नाना पाटेकर.. , अंकुश फेम एक्ट्रेस ने वर्षों बाद बताई वजह; बताया कैसे बदली थी सोच
एन चंद्रा निर्देशित फिल्म 'अंकुश'में नाना पाटेकर का अभिनय सभी को याद है। इस फिल्म में एक यंग एक्ट्रेस निशा सिंह भी थीं। जो कुछ वक्त तक बॉलीवुड फिल्मों में दिखी और बाद में गायब हो गईं। हाल ही में इस एक्ट्रेस एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बात की। साथ ही नाना पाटेकर से जुड़ा किस्सा भी बताया। देखते ही क्यों नफरत करने लगे नाना हाल ही में ज्योत्सना मोहन के यूट्यूब चैनल पर निशा सिंह ने अपने एक्टिंग करियर का लेकर बातचीत की। वह बताती हैं कि नाना पाटेकर ने जब उन्हें देखा तो नफरत करने लगे थे। निशा कहती हैं, डायरेक्टर एन चंद्रा ने फिल्म अंकुश के लिए मेरा टेस्ट लिया था। फिल्म में को-स्टार नाना पाटेकर थे। शुरू में वह मेरी कास्टिंग से डर गए थे। नाना मुझे देखते ही नफरत करने लगे थे। ये खबर भी पढ़ें:50 करोड़ के करीब पहुंची 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन ऐसे बदली नाना पाटेकर की सोच निशा सिंह आगे कहती हैं, नाना पाटेकर ने डायरेक्टर से मराठी में कहा कि तुम पागल हो तुम्हें क्या लगता है कि तुम इस लड़की को फिल्म में काम करा सकते हो लेकिन तीसरे दिन नाना का रिएक्शन बदल गया। उन्होंने मेरा शॉट्स देखा और सिर थपथपाया। साथ ही मुझे कहा कि चल जाएगी तू। बाद में वह मेरे सबसे डेडिकेटेड को स्टार बन गए थे। अब क्या करती हैं एक्ट्रेस निशा सिंह निशा सिंह ने बॉलीवुड के अलावा हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया। लेकिन 1997 में उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। वह कहती हैं, मैंने शादी कर ली थी। रातों-रात सिंगापुर चली गई। दरअसल, मेरे लिए एक्टिंग कोई जुनून नहीं, बस एक शौक था। एक्टिंग से दूर होने के बाद निशा सिंहअपने परिवार और बच्चों के साथव्यस्त हो गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 18:54 IST
मुझसे नफरत करने लगे थे नाना पाटेकर.. , अंकुश फेम एक्ट्रेस ने वर्षों बाद बताई वजह; बताया कैसे बदली थी सोच #Bollywood #AnkushFilm #AnkushFilmActressNeeshaSingh #NanaPatekar #SubahSamachar
