क्या एनी हैथवे ने पतली मॉडल्स को फिल्म सेट से हटाया? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी; बोलीं- छोटी सी बात थी…
बीते दिनों एक खबर काफी चर्चा में रही कि एक्ट्रेस एनी हैथवे ने फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के सेट से पतली मॉडल को हटाने के लिए प्रोडक्शन से बात की थी। इस वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी। हालिया एक इंटरव्यू में एनी हैथवे ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। जानिए, अपने पक्ष में उन्होंने क्या कहा है एनी हैथवे का कहना है कि गलत जानकारी फैल रही है 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' शो में सेट पर हुई उस घटना के बारे में एनी हैथवे से पूछा गया। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि फिल्म प्रोडक्शन ने पतली मॉडल्स को सेट से हटा दिया गया था। इस पर एनी हैथवे कहती हैं, यह सेट पर बस एक छोटी सी बात थी, अब यह एक बहुत बड़ी कहानी बन गई है। मैं यह बताना चाहती हूं कि कुछ गलत जानकारी अभी फैल रही है। कहा जा रहा है कि साइज इनक्लूसिविटी की वजह से कई मॉडल्स को नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। हर बाॅडी टाइप को मिली फिल्म के गाने में जगह एनी हैथवे आगे कहती हैं, किसी की भी जाॅब नहीं गई। इसके उल्ट ज्यादा नौकरियां पैदा हुईं। यह समझाना थोड़ा मुश्किल है। मैं यह नहीं बता सकती कि वह सीन किस बारे में है, लेकिन लेडी गागा ने एक गाना लिखा है। वो एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार गाना है। इस गाने में हर बॉडी टाइप की मॉडल्स हैं। क्या यह अच्छी बात नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:24 IST
क्या एनी हैथवे ने पतली मॉडल्स को फिल्म सेट से हटाया? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी; बोलीं- छोटी सी बात थी… #Hollywood #National #AnneHathaway #AnneHathawaySkinnierModelsControversy #TheDevilWearsPrada2Set #TheDevilWearsPrada2StarCast #TheDevilWearsPrada2ReleaseDate #TheDevilWearsPrada2 #SubahSamachar
