Noida News: अन्नू के छह विकेट से जीसीसी-11 की जीत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में जीसीसी-11 ने नोएडा एसीईएस को नौ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा एसीईएस ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 141 रन बनाए। विकास सिंह ने 35 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से अन्नू ने छह विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीसी-11 की टीम ने एक विकेट पर 142 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अन्नू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:55 IST
Noida News: अन्नू के छह विकेट से जीसीसी-11 की जीत #Annu'sSix-wicketHaulPowersGCC-11ToVictory #SubahSamachar
