Meerut News: पुलिस पर हमले के एक और आरोपी को भेजा जेल

ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर छुडा लिया था आरोपीसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। भावनपुर थाना के गांव मोरना निवासी संगीन धाराओं में वांछित चल रहे राहुल के घर पर सोमवार की रात को ब्रह्मपुरी थाना से उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह अपनी टीम के साथ दबिश देने के लिए गई थी। जिस पर आरोपी राहुल के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी डंडों से पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए पुलिस के कब्जे से आरोपी छुड़ाते हुए फरार करा दिया। वहीं, पुलिस को ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पीछे हटना पड़ा था। ब्रह्मपुरी थाना के उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह ने भावनपुर थाना पर मुख्य आरोपी राहुल सहित टीना, ज्योति, ओमवीर, सचिन, अंकित, उज्जवल, निखिल, नीरज, दीपक, हर्ष, सुनील, कृष, आशीष, वंश, सचिन, प्रदीप त्यागी, लाखन, मीतल, जगरेश, नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भावनपुर पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी राहुल की बहन टीना, पत्नी ज्योति, वंश, आशीष, लाखन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने एक अन्य नामजद आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।---------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पुलिस पर हमले के एक और आरोपी को भेजा जेल #AnotherAccusedInTheAttackOnThePoliceSentToJail. #SubahSamachar