Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला

कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। अब तक सामने आए 30 संक्रमितों में से 29 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला सामने नहीं आया। हालांकि, मौसम में बदलाव के साथ खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। लंबे समय से बुखार से पीड़ित मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के लक्षण वाले मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से बुखार रहने पर जांच जरूरी है। खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर लक्षण लगातार बने रहने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला #AnotherSwineFluPatientFound #SubahSamachar