Chandigarh News: मनीमाजरा मोटर मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 चालान दो वाहन जब्त
मनीमाजरा। मोटर मार्केट मनीमाजरा में शनिवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बाजार की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए।निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार दुकानों के बाहर टायर, उपकरण और अन्य सामान रखकर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किए पाए गए। निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 चालान किए और दो वाहनों को जब्त कर लिया। इसके अलावा सड़क पर रखे टायर, जैक, रेहड़ियां, भट्टियां, टेबल, बैलेंस और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें भी हटाई गईं।अभियान के दौरान एक टायर विक्रेता द्वारा सरकारी सुलभ शौचालय और सरकारी भवन के सामने बड़ी संख्या में पुराने टायर रखे जाने का मामला सामने आया। निगम टीम ने टायर हटवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:20 IST
Chandigarh News: मनीमाजरा मोटर मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 चालान दो वाहन जब्त #Anti-encroachmentDriveConductedInManimajraMotorMarket;17ChallansIssued #TwoVehiclesImpounded. #SubahSamachar
